लेटेस्ट न्यूज़

'हमें अधिकारी नहीं, प्रधान राम सेवक चाहिए', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद CEO नियुक्ति पर संत समाज ने जताई आपत्ति

लखनऊ में 15 जुलाई को आयोजित 'पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले और CEO भर्ती पर संत समाज ने खुलकर अपनी बात रखी. संतों ने कहा कि मंदिर को CEO नहीं, बल्कि 'प्रधान राम सेवक' की जरूरत है.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर में CEO नियुक्ति के विरोध में संत समाज
राम मंदिर में CEO नियुक्ति के विरोध में संत समाज
social share
Google CTA

Ram Mandir News: लखनऊ में बुधवार 15 जुलाई को आयोजित 'पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर संत समाज ने खुलकर अपनी राय रखी. राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले और ट्रस्ट द्वारा CEO पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने के बीच संतों ने कहा कि मंदिर को किसी प्रशासनिक अधिकारी की नहीं, बल्कि 'प्रधान राम सेवक' की जरूरत है. इस दौरान मंदिर की व्यवस्था, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भी कई संतों ने अपने-अपने विचार रखे.