69000 शिक्षक भर्ती मामले पर सियासत तेज....अभ्यर्थियों को कब मिलेगा न्याय? कोर्ट, सरकार और विपक्ष के बीच फिर बढ़ी हलचल
ADVERTISEMENT
69000 Teacher Recruitment Case: 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर विवाद लगातार जारी है. पिछड़ा वर्ग आयोग से लेकर नेताओं तक ने इस मुद्दे को उठाया है. कोर्ट में लंबित इस मामले में अभ्यर्थी लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे पिछड़ा, दलित और कमजोर वर्गों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया है.
69000 Teacher Recruitment Case: 69000 शिक्षक भर्ती का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसमें गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं. कई नेताओं, आयोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को उठाते हुए अभ्यर्थियों के साथ हुए अन्याय की बात कही है. यहां तक कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के स्तर तक भी इस मुद्दे को पहुंचाया गया है. फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है और अभ्यर्थी जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
