Lucknow Weather Today: तेज धूप, भारी उमस और फिर बारिश की दस्तक... IMD ने बताया आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम!
Lucknow Weather Today: राजधानी लखनऊ में 16 जुलाई को भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं. अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है, जबकि दोपहर बाद गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 16 जुलाई को मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं. सुबह से ही शहर में तेज धूप और भारी उमस का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, दोपहर या शाम के वक्त लखनऊवासियों को इस भीषण उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि उत्तरार्ध में गरज-चमक के साथ थंडरी डेवलपमेंट यानी मौसमी हलचल होने की प्रबल संभावना जताई गई है. इसके चलते कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी या गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.
