2027 चुनाव से पहले पलटी मार जाएंगे संजय निषाद, भाजपा छोड़ जाएंगे सपा के साथ? इस एक बयान ने गर्म की यूपी की राजनीति
UP Political News: यूपी तक के खास शो 'आज का UP' में जानिए आज की तीन बड़ी राजनीतिक खबरें. पंकज चौधरी के योगी पर बयान, संजय निषाद के बीजेपी-एसपी को संकेत और ओम प्रकाश राजभर पर उनके तीखे हमले का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए, जिन्होंने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया. यूपी Tak के खास शो 'आज का UP' में राज्य की तीन बड़ी राजनीतिक खबरों का विश्लेषण किया गया. पहली खबर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के उस बयान से जुड़ी रही, जिसमें उन्होंने 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेहरा बताए जाने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया. दूसरी खबर एनडीए सहयोगी और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने कहा कि वे बीजेपी के 'बरामदे' में बैठे हैं और अगर दरवाजा नहीं खुला तो विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा. वहीं तीसरी बड़ी खबर संजय निषाद के ओम प्रकाश राजभर पर दिए गए तीखे बयान से जुड़ी रही, जिसमें उन्होंने अतरौलिया सीट और राजनीतिक सलाहकारों को लेकर खुलकर निशाना साधा.
