सड़क के ऊपर सड़क और उसके ऊपर मेट्रो, यूपी के इस शहर में बनेगा 23 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
लखनऊ में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक करीब 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
UP Elevated Corridor: नवाबों के शहर लखनऊ में रहने वालों और यहां के ट्रैफिक से रोजाना दो-चार होने वालों के लिए एक बेहद शानदार खबर आ रही है. लखनऊ की लाइफलाइन कहे जाने वाले शहीद पथ पर अब ट्रैफिक का दबाव पूरी तरह कम होने वाला है.
