लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: अगले 48 घंटे कमजोर रहेगा मॉनसून, बढ़ेगी उमस और गर्मी, 17 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

UP Weather Update: यूपी में अगले तीन दिनों तक मॉनसून कमजोर रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश सीमित रहेगी, तापमान बढ़ेगा और उमस भरी गर्मी सताएगी. 17 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के असर से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Monsoon Udate: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी. कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.