Mood Kya Hai: अखिलेश यादव के 'गढ़' इटावा में सपा का क्या होगा? ग्राउंड पर मौजूद पत्रकारों ने बता दी किसकी है मजबूत स्थिती
यूपी Tak की खास रिपोर्ट में जानिए 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इटावा का राजनीतिक मूड. जसवंतनगर, इटावा सदर और भरथना सीटों के जातीय समीकरण, संभावित उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दे और वरिष्ठ पत्रकारों के ग्राउंड विश्लेषण से समझें चुनावी तस्वीर.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai: उत्तर प्रदेश के सबसे हाई-प्रोफाइल जिलों में शुमार और सपा के गढ़ इटावा में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी गोटियां बिछनी शुरू हो गई हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इटावा जिले की तीन सीटों में से दो जसवंतनगर और भरथना पर समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया था. जबकि इटावा सदर की सीट बेहद मामूली अंतर से बीजेपी के खाते में गई थी. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने इस पूरे समीकरण को पलटकर रख दिया. तो आखिर 2027 में इटावा का 'मूड क्या है'? यूपी Tak की खास सीरीज में जिले के उन वरिष्ठ पत्रकारों और विश्लेषणात्मक दिग्गजों से सीधी बातचीत की गई जो पिछले 40 सालों से यहां की जमीनी राजनीति को कवर कर रहे हैं. उनके विश्लेषण ने तीनों सीटों के जातिगत समीकरणों, उम्मीदवारों की साख और जनता के असल मुद्दों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है.
