सपा नेता आजम खान को तगड़ा झटका, जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिन में 38 भवनों को गिराने का आदेश
Azam Khan Mohammad Ali Jauhar University: रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को अवैध घोषित कर 15 दिन में स्वयं ध्वस्त करने का आदेश दिया है. समयसीमा पूरी होने पर प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा.
ADVERTISEMENT

Azam Khan Mohammad Ali Jauhar University
Azam Khan Mohammad Ali Jauhar University: रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनकी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का सबसे बड़ा डंडा चला है. रामपुर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा आदेश पारित करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 इमारतों को पूरी तरह अवैध घोषित कर दिया है. प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सख्त हिदायत देते हुए आदेश दिया है कि वह आगामी 15 दिनों के भीतर इन 38 अवैध भवनों को खुद अपने खर्च पर ध्वस्त कर दें. ऐसा ना करने की स्थिति में प्रशासन खुद बुलडोजर चलाकर इन अवैध इमारतों को जमींदोज कर देगा.
