लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather Update: रायबरेली में इंद्रदेव की बेरुखी से अन्नदाता परेशान, उमस और बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल

Raebareli Rain News: आषाढ़ बीतने को है, लेकिन रायबरेली में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश के इंतजार में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, जबकि महंगे डीजल से सिंचाई करने की मजबूरी खेती की लागत बढ़ा रही है. दूसरी ओर उमस और बिजली कटौती ने आम लोगों का जीवन भी बेहाल कर दिया है

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में इंद्रदेव की बेरुखी से अन्नदाता परेशान, उमस और बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल
रायबरेली में इंद्रदेव की बेरुखी से अन्नदाता परेशान, उमस और बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल
social share
Google CTA

Raebareli Rain News: जनपद में इस बार मानसून की बेरुखी ने आम जनमानस से लेकर अन्नदाताओं तक की कमर तोड़ कर रख दी है. आषाढ़ बीतने को है, लेकिन बादलों की बेरुखी के चलते क्षेत्र में बारिश न होने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह से ही आसमान से बरसती आग और हवा में घुली चिपचिपी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.