लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी रिंग रोड और NH-19 के बीच 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, ₹541 करोड़ में होगा जमीन अधिग्रहण का काम

केंद्र सरकार ने वाराणसी में NH-19 को रिंग रोड से जोड़ने वाले 46.04 किलोमीटर लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Greenfield Elevated Corridor: धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में हर साल आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल हाईवे-19 (NH-19) और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले 6-लेन ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है.