लेटेस्ट न्यूज़

बिना वीजा पाकिस्तान पहुंचा था बादल बाबू... अलीगढ़ के युवक को लड़की से प्यार पड़ा भारी, वीडियो कॉल पर कही थी ये आखिरी बात

अलीगढ़ का युवक सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद बिना वीजा पाकिस्तान पहुंच गया. अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद अब परिवार का दावा है कि सजा पूरी होने के बावजूद वह जेल में बंद है. भारत सरकार से उसे वापस लाने की मांग की गई है.

ADVERTISEMENT

Aligarh Youth Badal in Pakistan
Aligarh Youth Badal in Pakistan
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक युवक की प्रेम कहानी अब उसके परिवार के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है. बरला थाना क्षेत्र के नगला खिटकारी गांव का रहने वाला बादल कथित तौर पर सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद अपनी प्रेमिका से मिलने बिना वीजा पाकिस्तान पहुंच गया. वहां अवैध रूप से जाने करने के आरोप में उसे पाकिस्तानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब परिवार का कहना है कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण वह अभी भी पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद है. परिजनों ने भारत सरकार से उसे जल्द स्वदेश लाने की मांग की है.