लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Weather update: मथुरा में बारिश ने लिया ब्रेक, अब कब बरसेंगे बादल? IMD ने दिया बड़ा संकेत

Mathura Rain Alert: मथुरा में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने 18 जुलाई के बाद मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं. इसके बाद बारिश बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

मथुरा में बारिश ने लिया ब्रेक, अब कब बरसेंगे बादल? IMD ने दिया बड़ा संकेत
मथुरा में बारिश ने लिया ब्रेक, अब कब बरसेंगे बादल? IMD ने दिया बड़ा संकेत
social share
Google CTA

Mathura Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को मथुरा में मानसून का प्रभाव अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है. दिनभर आसमान में हल्की धुंध और आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन व्यापक या लगातार वर्षा की संभावना कम है. अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. उमस अधिक रहने से लोगों को गर्मी का एहसास सामान्य से ज्यादा हो सकता है.