गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी की लिफ्ट में भयंकर हाथापाई, 2 पूर्व AOA पदाधिकारियों का CCTV वीडियो आया सामने
Ghaziabad News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GS-7 सोसाइटी की लिफ्ट में दो पूर्व AOA पदाधिकारियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. CCTV में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर दो रसूखदार लोग आपस में भिड़ गए. बुधवार सुबह GS-7 सोसाइटी की लिफ्ट में पूर्व अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के दो पूर्व पदाधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई जिसनें देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. दोनों के बीच हुई इस हाथापाई का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही सोसाइटी के रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
