Raebareli Mandi Bhav Today: मंडी से मोहल्ले तक आते-आते दोगुने हुए सब्जियों के दाम, रायबरेली में बिचौलियों की चांदी, जनता बेहाल
Raebareli Mandi Bhav 16th july 2026: रायबरेली में मंडी से निकलते ही सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. स्थानीय आवक बंद होने से बाहरी राज्यों पर निर्भरता बढ़ गई है. परिवहन खर्च, बिचौलियों की भूमिका और फुटकर बाजार की मनमानी ने आम लोगों का रसोई बजट बिगाड़ दिया है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है.
ADVERTISEMENT

मंडी से मोहल्ले तक आते-आते दोगुने हुए सब्जियों के दाम, रायबरेली में बिचौलियों की चांदी, जनता बेहाल
Raebareli Mandi Bhav 16th july 2026: मानसून की दस्तक और बदलते मौसम के बीच जिले में महंगाई ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है. शहर की नवीन फल और सब्जी मंडी में थोक भाव नियंत्रण में होने के बावजूद फुटकर बाजार में मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं. बिचौलियों और फुटकर दुकानदारों की साठगांठ के चलते उपभोक्ताओं को सब्जियों के लिए 15 से 20 फीसदी तक अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. हालत यह है कि मंडी से निकलकर मोहल्लों की दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो जा रहे हैं.
