फोन पर मीठी बातें, फोटो भी भेजते फिर अचानक कर देते थे ब्लॉक, ऐसे चलता था 'परफेक्ट रिश्ते' का खेल
saharanpur fake matrimonial news: सहारनपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी का रिश्ता दिलाने के नाम पर कथित साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News
Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी का रिश्ता दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक साइबर फ्रॉड गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोप है कि यह गिरोह फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए शादी के इच्छुक लोगों को अपने जाल में फंसाता था. रजिस्ट्रेशन फीस लेने के बाद उन्हें नकली प्रोफाइल दिखाए जाते थे और बाद में उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किया गया है.
