लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में डॉक्टर की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा, शहीद चौक पर धरने पर बैठे चिकित्सक, आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल

Raebareli Healthcare Strike: रायबरेली में डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में चिकित्सकों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है. आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टर शहीद चौक पर धरने पर बैठ गए हैं. निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखने का एलान किया गया है. इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में डॉक्टर की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा, शहीद चौक पर धरने पर बैठे चिकित्सक, आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
रायबरेली में डॉक्टर की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा, शहीद चौक पर धरने पर बैठे चिकित्सक, आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
social share
Google CTA

Raebareli Healthcare Strike: शहर के शाश्वत नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने और लखनऊ में उसकी मौत के बाद उपजा विवाद अब गरमा गया है. पुलिस द्वारा आरोपी डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से आक्रोशित डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में डॉक्टरों ने बुधवार शाम शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर स्थित शहीद चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. डॉक्टरों की इस हड़ताल से जहां जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं, वहीं प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया.