लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ीं धड़कनें, गोकना घाट पर छह सीढ़ियां जलमग्न, डूबीं तैयार फसलें

Raebareli Flood Alert: पहाड़ों में लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. रायबरेली के ऊंचाहार स्थित गोकना घाट की छह सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं. तटवर्ती खेत जलमग्न होने से तैयार फसलें बर्बाद होने लगी हैं. ग्रामीणों में दहशत है. प्रशासन ने निगरानी और राहत तैयारियां तेज कर दी हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ीं धड़कनें, गोकना घाट पर छह सीढ़ियां जलमग्न, डूबीं तैयार फसलें
रायबरेली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ीं धड़कनें, गोकना घाट पर छह सीढ़ियां जलमग्न, डूबीं तैयार फसलें
social share
Google CTA

Raebareli News: ऊंचाहार क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं. पहाड़ों और ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते पिछले 24 घंटों के भीतर गंगा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा है कि घाट की 6 सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं. पानी के बढ़ते दबाव को देखकर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.