जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर! 40 में से 38 भवनों को RDA ने बताया अवैध, 30 दिन के अंदर होगी कार्रवाई
ADVERTISEMENT
Jauhar University: रामपुर में आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी हो चुकी है. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने 40 में से 38 भवनों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है.
Jauhar University: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लंबे समय से जेल में बंद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट 'मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी' पर अब प्रशासन का बुलडोजर चलने की तैयारी है. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के अमल में आने के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर विरोध करना शुरू कर दिया है. वहीं, जिला प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई को सही ठहराया है.
