UPTak Baithak Logo

विधायक जी कहां जा रहे थे? अतुल प्रधान की गाड़ी के आगे पुलिस ने लगाई अपनी जीप, रास्ते में ही रोका

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले को लेकर ज्ञापन देने जा रहे सपा विधायक अतुल प्रधान को मेरठ पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. पुलिस की गाड़ी उनके काफिले के आगे खड़ी कर दी गई, जिसके बाद समर्थकों में नाराजगी दिखी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सरधना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान को सहारनपुर जाने से पुलिस ने रोक दिया. अतुल प्रधान मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन देने के लिए सहारनपुर जा रहे थे. इसी दौरान मेरठ पुलिस ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी. इसके बाद विधायक का काफिला आगे नहीं बढ़ सका.