UPTak Baithak Logo

सहारनपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में जिस मस्जिद पर चला था बुलडोजर, अब वहां मलबे के नीचे मिला ये ‘राज’!

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के अगले दिन मलबा साफ करते समय जमीन के नीचे एक कुआं मिलने से हलचल मच गई. मलबा हटाने के दौरान कर्मचारियों की नजर एक बेहद मजबूत और भारी स्लैब पर पड़ी.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Collectorate Mosque Demolition News
Saharanpur Collectorate Mosque Demolition News
social share
Google CTA

Saharanpur Collectorate Mosque Demolition News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के अगले दिन मलबा साफ करते समय जमीन के नीचे एक कुआं मिलने से हलचल मच गई. मलबा हटाने के दौरान कर्मचारियों की नजर एक बेहद मजबूत और भारी स्लैब पर पड़ी. उसे हटाने के लिए पहले पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन मशीन से भी स्लैब नहीं टूट सका. बाद में कटर से स्लैब को काटकर हटाया गया तो उसके नीचे करीब डेढ़ मीटर व्यास का कुआं दिखाई दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुएं की गहराई करीब 20 फीट है. अब प्रशासन इसकी रियल एज और इतिहास का पता लगाने के लिए ASI से जांच कराएगा.