सहारनपुर में जिस मस्जिद पर चला बुलडोजर, उसके मलबे में ये क्या मिला? सामने आया बड़ा राज
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हटाई गई मस्जिद का मलबा साफ करते समय जमीन के नीचे एक 20 फीट गहरा कुआं मिलने से सनसनी फैल गई है. यह कुआं एक बेहद मजबूत स्लैब के नीचे छिपा था जिसे कटर से काटना पड़ा है.
ADVERTISEMENT

1/7
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को कोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया था. रविवार सुबह जब इस मलबे को हटाने का काम चल रहा था, तब जमीन के नीचे एक पुराना कुआं मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

2/7
मलबा हटाने के दौरान कर्मचारियों को जमीन के नीचे एक बेहद मजबूत और भारी स्लैब दिखाई दिया. इसे तोड़ने के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन स्लैब इतना मजबूत था कि भारी-भरकम मशीन भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी.

3/7
जब मशीन से काम नहीं बना, तो प्रशासन ने स्लैब को काटने के लिए कटर मंगवाया. कटर की मदद से स्लैब को काटकर जैसे ही हटाया गया, उसके नीचे एक चौड़ा और गहरा कुआं नजर आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

4/7
प्रशासनिक अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जमीन के नीचे मिला यह कुआं लगभग डेढ़ मीटर चौड़ा है. शुरुआती आकलन में इस कुएं की गहराई करीब 20 फीट बताई जा रही है. हालांकि, इसके निर्माण के समय का अभी तक कोई सटीक अंदाजा नहीं लग पाया है.

5/7
मस्जिद के मलबे के नीचे कुआं निकलने की खबर पूरे सहारनपुर में आग की तरह फैल गई. इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह कुआं कितना पुराना है और इसका इतिहास क्या है.

6/7
कुएं के पास बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मौके पर तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. कुएं के आसपास लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है और कड़ी निगरानी के बीच मलबा हटाने का काम जारी है.

7/7
एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक कुआं ही लग रहा है. इसकी असल उम्र, इतिहास और पुरातात्विक महत्व का पता लगाने के लिए अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम से विस्तृत जांच कराई जाएगी.

