UPTak Baithak Logo

'15 साल से नोएडा में सक्रिय हूं...' पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर अपना रुख बताया. PTI से बातचीत में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव लड़ने की बात कही.

ADVERTISEMENT

brij bhushan sharan singh daughter Shalini singh Education Career
File Photo: Brij Bhushan Singh and Her Daughter Shalini Singh
social share
Google CTA

UP Political News: कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर अपना रुख सामने रखा है. उन्होंने कहा कि अगर उनका नेतृत्व प्रभावी रहा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह उचित लगा, तो उनके निर्देश पर वह चुनाव जरूर लड़ेंगी. शालिनी ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से नोएडा में रहकर सक्रिय हैं और लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी रही हैं. उन्होंने राजनीति को पार्टी की सीमाओं से अलग मुद्दों के आधार पर देखने की बात कही. साथ ही उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय सेविका समिति की तीसरे साल की प्रशिक्षित सदस्य हैं और हाल ही में नागपुर में तीसरे साल की ट्रेनिंग पूरी की है.