बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी नोएडा से लड़ेंगी चुनाव, भाजपा में नहीं बनी बात तो थामेंगी सपा का हाथ? क्यों हो रही ये चर्चा
UP Political News: आज का यूपी शो में देखिए शालिनी सिंह की नोएडा से चुनावी दावेदारी, नोएडा श्रमिक हिंसा का विश्लेषण और सम्राट चौधरी के बिहार सीएम बनने का यूपी 2027 चुनावों पर असर.
ADVERTISEMENT

Photo: Brijbhushan Singh and Shalini Singh
यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सटीक विश्लेषण लेकर आता है. इस शो में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों को विस्तार से बताते हैं. आज के अंक में सबसे पहली और बड़ी खबर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह की नोएडा की राजनीति में बढ़ती सक्रियता और उनके सियासी इरादों से जुड़ी है. दूसरी खबर नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन और उससे उत्पन्न प्रशासनिक चुनौतियों पर आधारित है, जिस पर शालिनी सिंह ने सरकार को घेरा है. वहीं, तीसरी खबर सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के चुनावों में पड़ने वाले संभावित जातीय और राजनीतिक असर का विश्लेषण करती है.