UPTak Baithak Logo

बाराबंकी में सूरज की डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने 45 दिन के अंदर ही थाने में बच्चे को दिया जन्म

ADVERTISEMENT

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक महिला ने सुबेहा थाने के अंदर बच्चे को जन्म दे दिया है. पति ने पत्नी पर शादी से पहले ही प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है.

social share
Google CTA

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शादी के ठीक डेढ़ महीने में ही महिला गर्भवती हो गई और उसने पुलिस थाने के अंदर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. यह पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र का है, जहां पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गया हुआ था. उसको जानकारी मिली की उसकी पत्नी गर्भवती है. इस मामले में पति और पत्नी दोनों की तरफ से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और पुलिस के सामने अलग-अलग दावे पेश किए गए, जिससे पूरी घटना एक पहेली बन गई है.