बाराबंकी में शादी के 10 दिन बाद पति गया गुजरात, लौटकर पत्नी की प्रेग्नेंसी पर उठाए सवाल! थाने के पास डिलीवरी से उलझा मामला
बाराबंकी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां शादी को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि पति गुजरात चला गया. करीब डेढ़ महीने बाद जब उसे पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो मामले में विवाद गहरा गया. पति के लौटने पर पत्नी से सवाल हुए. गांव के एक युवक का नाम सामने आया.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News: बाराबंकी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां शादी को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि पति गुजरात चला गया. करीब डेढ़ महीने बाद जब उसे पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो मामले में विवाद गहरा गया. पति के लौटने पर पत्नी से सवाल हुए. गांव के एक युवक का नाम सामने आया. विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया. दोनों पक्ष थाने पहुंचे ही थे कि मंदिर के पास महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. अब इस पूरे मामले में पति और पत्नी की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं. पत्नी का कहना है कि उसके ससुराल वालों को गर्भावस्था की जानकारी पहले से थी, जबकि पति ने पत्नी और गांव के एक युवक के संबंधों का दावा किया है. दूसरी ओर, महिला ने उसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ऐसे में सवाल कई हैं और जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे.

