शिक्षक दिवस के दिन छात्रों ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को घेरा, भर्ती में देरी और इन मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
ADVERTISEMENT
Prayagraj Student Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है. शिक्षक दिवस के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है.
Prayagraj Student Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है. शिक्षक दिवस के मौके पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है. छात्रों के हाथों में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर थी और वे नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने, पुरानी नियमावली लागू करने और हाल ही में टीजीटी-पीजीटी (TGT-PGT) में किए गए बदलावों का विरोध कर रहे थे. अपनी मांगों को लेकर अड़े छात्र जब आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए, तो पुलिस ने उन्हें वहां से उठाने की कोशिश की, जिससे माहौल और भी गरमा गया.

