UPTak Baithak Logo

जयंत चौधरी के 'G' फॉर गन्ना वाले बयान पर क्यों भड़की सपा? बताया 'G' का असली मतलब

ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सहारनपुर से 3 सितंबर को अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. इस दौरान उन्होंने 'G' से गन्ना और 'J' से जाट वाला बयान दिया था. अब इस बयान पर सपा ने तीखा पलटवार किया है.

social share
Google CTA

Jayant Chaudhary Statement: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का एक नया बयान उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है. सहारनपुर में 3 सितंबर को एक रैली के दौरान जयंत चौधरी ने 'A-B-C-D' का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि 'A-B-C-D' के बाद 'G' से गन्ना और 'J' से जाट आता है. लेकिन अब इस 'G' और 'J' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है. सपा नेताओं का दावा है कि जयंत चौधरी ने अपने भाषण में 'G फॉर गुर्जर' न बोलकर गुर्जर समाज को नाराज किया है.