UPTak Baithak Logo

यूपी के पूर्व डिप्टी CM बने अंडमान निकोबार के नए उपराज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENT

Dr Dinesh Sharma: पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. अब उन्हें नई संवैधानिक जिम्मेदारी मिलने पर बीजेपी नेताओं ने बधाई दी है.

social share
Google CTA

Dr Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को अब एक नई और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 5 सितंबर यानी 'शिक्षक दिवस' की देर शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त करने का ऐलान किया है. डॉ. दिनेश शर्मा एडमिरल डीके जोशी की जगह लेंगे.