स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दी तत्काल सुनवाई की मंजूरी, आज आ सकता है बड़ा फैसला!
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को स्वतंत्र भारद्वाज की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति दे दी, जिसमें जंतर-मंतर पर एक स्टूडेंट एक्टिविस्ट के पिता पर कथित हमले के मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है.
ADVERTISEMENT

Swatantra Bhardwaj Case (Photo Edit By AI)
Swatantra Bhardwaj Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को स्वतंत्र भारद्वाज की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमति दे दी, जिसमें जंतर-मंतर पर एक स्टूडेंट एक्टिविस्ट के पिता पर कथित हमले के मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है. भारद्वाज की ओर से दायर हेबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने मामला रखा गया. बेंच ने इसे सोमवार यानि आज ही लिस्ट करने की अनुमति दे दी. बता दें स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में लिया गया था और रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

