लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर अनशन के 18वें दिन कैसी कंडीशन में थे सोनम वांगचुक, डॉक्टर ने बता दी उनकी हालत

Sonam Wangchuk Health Update: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन है. 9 किलो वजन घटने के बावजूद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है. जानिए हेल्थ अपडेट, डॉक्टर की राय.

ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk health update
Sonam Wangchuk health update
social share
Google CTA

Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के अनशन का आज 19 दिन हो चुके हैं. लगातार जारी हंगर स्ट्राइक के कारण उनका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है और उनका लगभग 9 किलो वजन कम हो चुका है. हालांकि गिरते वजन और कमजोर होती मांसपेशियों के बावजूद उनके हौसले अब भी बेहद बुलंद हैं. जंतर-मंतर पर उनकी सेहत की 24 घंटे निगरानी कर रही डॉक्टरों की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है. यूपी Tak के संवाददाता गौरव कुमार पांडे ने मौके पर मौजूद डॉक्टर से सीधे बातचीत कर सोनम वांगचुक की कंडीशन को जानने की कोशिश की.