बस्ती में 5 बच्चों की मां का 3 बच्चों के पिता से चल रहा था चक्कर, दोनों 12 जुलाई को हो गए फरार... महिला ने जाते-जाते किया ये काम
Basti News: बस्ती के लालगंज क्षेत्र में 5 बच्चों की मां अपने गांव के 3 बच्चों के पिता के साथ घर छोड़कर चली गई. पति ने 50 हजार रुपये, जेवर और मोबाइल ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Basti News
बस्ती जिले में पांच बच्चों की मां कथित तौर पर अपने ही गांव के तीन बच्चों के पिता के साथ घर छोड़कर चली गई है. पीछे छूट गए पांच मासूम बच्चे और उनका पिता अपनी पत्नी की तलाश में पुलिस के चक्कर काट रहा है. पति का आरोप है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और जाते समय उसकी पत्नी घर से नकदी, जेवर और मोबाइल भी साथ ले गई.
