सीतापुर में ATC कमांडेंट के बंगले पर नौकर शैलेन्द्र पाल के साथ क्या हुआ? परिवार के आरोपों ने मचा दी सनसनी...
ADVERTISEMENT
Sitapur News: सीतापुर में एटीसी कमांडेंट के सरकारी बंगले में काम करने वाले शैलेन्द्र पाल की संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है. परिवार ने चोरी के झूठे आरोप, मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के आरोप लगाए हैं.
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एटीसी कमांडेंट के सरकारी बंगले में काम करने वाले कर्मचारी शैलेन्द्र पाल की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि शैलेन्द्र को चोरी के झूठे आरोपों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. परिजनों का कहना है कि शैलेन्द्र को लगातार डराया-धमकाया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सैलरी रोक दी गई थी और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं. परिवार के मुताबिक, शैलेन्द्र ने कई बार इस कथित उत्पीड़न की शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली.
