लेटेस्ट न्यूज़

पिता को जमीन पर गिराकर पीट रहा था दामाद, बेटी ने देखा तो चप्पल लेकर दौड़ी और फिर... वायरल हुआ वीडियो

ADVERTISEMENT

Jhansi Viral Video: झांसी कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दामाद अपने बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. पिता को पिटता देख बेटी ने चप्पल उठाई और पति पर बरस पड़ी.

social share
Google CTA

Jhansi Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो झांसी कचहरी परिसर का बताया जा रहा है, जहां एक दामाद अपने बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. ससुर को पिटता देख बेटी ने मौके पर पहुंचकर अपने पति पर चप्पलों की बरसात कर दी. इस घटना के बाद कचहरी परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा.