लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today: रायबरेली में रसोई पर 'महंगाई का डाका', टमाटर लाल, मिर्च के बदले तेवर, जेब खाली कर रही फुटकर बाजार की लूट

Raebareli Mandi Rate 17 July 2026: मानसून के बीच सब्जियों की महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. थोक मंडी में कीमतें नियंत्रित होने के बावजूद फुटकर बाजार में मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं. बाहरी राज्यों पर बढ़ती निर्भरता और परिवहन लागत का बोझ सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में रसोई पर 'महंगाई का डाका', टमाटर लाल, मिर्च के बदले तेवर, जेब खाली कर रही फुटकर बाजार की लूट
रायबरेली में रसोई पर 'महंगाई का डाका', टमाटर लाल, मिर्च के बदले तेवर, जेब खाली कर रही फुटकर बाजार की लूट
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Rate 17 July 2026: मानसून की दस्तक और बदलते मौसम के बीच जिले में महंगाई ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है. शहर की नवीन फल और सब्जी मंडी में थोक भाव नियंत्रण में होने के बावजूद फुटकर बाजार में मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं. बिचौलियों और फुटकर दुकानदारों की साठगांठ के चलते उपभोक्ताओं को सब्जियों के लिए 15 से 20 फीसदी तक अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. हालत यह है कि मंडी से निकलकर मोहल्लों की दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो जा रहे हैं.