यूपी में सीट बंटवारे को लेकर सपा को घेर रहे हैं कांग्रेस के नेता? समझिए पूरी इनसाइड स्टोरी
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखें 3 बड़ी खबरें. क्या कांग्रेस की नई रणनीति से परेशान हैं अखिलेश यादव? जानें सीएम योगी के तूफानी दौरों और आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 38 बिल्डिंगें गिराने की तैयारी की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

Imran Masood and Akhilesh Yadav
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के इस अंक में सबसे पहली और बड़ी खबर कांग्रेस की उस नई रणनीति को लेकर है जिसके तहत वह समाजवादी पार्टी पर जल्द से जल्द 2027 के लिए सीटों के बंटवारे का दबाव बना रही है और बराबरी का हक मांग रही है. दूसरी बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तूफानी दौरों और उनके आक्रामक अभियान की है जिसके तहत उन्होंने पिछले 30 दिनों में 27 जिलों का दौरा कर सियासी माहौल को गरमा दिया है. वहीं तीसरी बड़ी खबर रामपुर से है जहां आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 38 अवैध बिल्डिंगों को जमींदोज करने की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है. आइए इन तीनों बड़ी खबरों का पूरा विश्लेषण विस्तार से समझते हैं.
