लेटेस्ट न्यूज़

मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन! झांसी में श्मशान घाट पर तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENT

Jhansi News: झांसी के बंगरी बंगरा गांव में श्मशान घाट पर टिन शेड न होने के कारण कैंसर से जान गंवाने वाले एक गरीब व्यक्ति का अंतिम संस्कार तेज बारिश के बीच तिरपाल के सहारे करना पड़ा है.

social share
Google CTA

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की टहरौली तहसील के बंगरी बंगरा गांव में श्मशान घाट पर टिन शेड न होने के कारण एक गरीब शख्स का अंतिम संस्कार भारी बारिश के बीच तिरपाल के नीचे करना पड़ा है. जिंदगी भर बीमारियों और तंगहाली से जूझने वाले इस शख्स को मौत के बाद भी सुकून की दो गज जमीन नहीं मिली. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.