लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Weather Update: बाराबंकी में तेज धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित, बारिश का इंतजार कर रहे किसान

Barabanki Weather News: बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में तेज धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित है. धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. खेतों में काम प्रभावित हो रहा है और लोग राहत के लिए जल्द बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में तेज धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित, बारिश का इंतजार कर रहे किसान
बाराबंकी में तेज धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित, बारिश का इंतजार कर रहे किसान
social share
Google CTA

Barabanki News: जनपद बाराबंकी के तहसील फतेहपुर में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस इतनी बढ़ गई कि गांवों से लेकर कस्बों तक लोग परेशान नजर आए.