आजम की जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर PWD ने टांग दिया ये बोर्ड, अब इस रास्ते से जा सकेगी आम जनता?
Jauhar University News: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने यूनिवर्सिटी परिसर से गुजरने वाली करीब 3 किलोमीटर लंबी सरकारी फोर-लेन सड़क को सार्वजनिक मार्ग घोषित करते हुए वहां साइनबोर्ड लगा दिया है.
ADVERTISEMENT

Jauhar University: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर एक और बड़ी खबर आई है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने यूनिवर्सिटी कैंपस के बीच से गुजरने वाली चमचमाती फोर-लेन सड़क को 'आम रास्ता' घोषित कर दिया है.
