नोएडा में यहां बनेगी 'डबल-डेकर' सड़क, ₹756 करोड़ का हुआ बजट पास, जानें पूरा रूट
Greater Noida Double Decker Corridor: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नोएडा एक्सटेंशन और गाजियाबाद के बीच डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रही है. प्राधिकरण ने अपनी 144वीं बोर्ड बैठक में शाहबेरी से क्रॉसिंग्स रिपब्लिक तक बनने वाले इस 2.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है.
ADVERTISEMENT

AI Generated
Greater Noida Double Decker Corridor: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नोएडा एक्सटेंशन और गाजियाबाद के बीच डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रही है. प्राधिकरण ने अपनी 144वीं बोर्ड बैठक में शाहबेरी से क्रॉसिंग्स रिपब्लिक तक बनने वाले इस 2.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. इस कॉरिडोर को बनाने के लिए 756 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है. इस आधुनिक कॉरिडोर के बनने से लोगों को शाहबेरी और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक वाले रास्ते पर रोजाना लगने वाले भारी जाम से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा.

