वाराणसी में BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जमकर हुआ विरोध, ‘मुर्दाबाद’ के नारों से गूंजा पूरा इलाका!
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाढ़, बारिश और जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गंगा और वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच कई इलाकों में बारिश और सीवर का पानी सड़कों पर जमा है.
ADVERTISEMENT

BJP MLA Saurabh SrivastavaBJP MLA Saurabh Srivastava
Varanasi Waterlogging News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाढ़, बारिश और जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गंगा और वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच कई इलाकों में बारिश और सीवर का पानी सड़कों पर जमा है. इसी समस्या का जायजा लेने पहुंचे वाराणसी कैंट से बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर विपक्ष बीजेपी और सरकार पर निशाना साध रहा है.

