BHU में 85 साल के पद्मश्री प्रोफेसर टीके लहरी को साथी डॉक्टर ने मारा थप्पड़, दी गालियां? आरोपी अरविंद पांडेय ने सुनाई ये कहानी
वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा संस्थान में पद्मश्री और वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. टीके लहरी से कथित मारपीट का मामला सामने आया है. बता दें इस घटना के बाद डॉ. लहरी के परिजनों ने इस संबंध में BHU के कुलपति, कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है.
ADVERTISEMENT

BHU T.K. Lahiri Case
BHU T.K. Lahiri Case: वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा संस्थान में पद्मश्री और वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. टीके लहरी से कथित मारपीट का मामला सामने आया है. बता दें इस घटना के बाद डॉ. लहरी के परिजनों ने इस संबंध में BHU के कुलपति, कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है. वहीं उनके परिजनों का आरोप है कि 29 अगस्त को हुई घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. शिकायत सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपी चिकित्सक डॉ. अरविंद पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. हालांकि, संबंधित एसोसिएट प्रोफेसर ने डॉ. लहरी से बहस होने की बात स्वीकार की है, लेकिन थप्पड़ मारने के आरोप से इनकार किया है.

