दोस्त ने की आलोक गुप्ता की हत्या, बॉडी ठिकाने लगाने के बाद 20 दिनों तक उसकी गर्लफ्रेंड के साथ किया ये कांड
ADVERTISEMENT
Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में 27 वर्षीय फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. उसके तीन जिगरी दोस्तों ने जलन और उधार के पैसों के विवाद को लेकर पहले दोस्त की हत्या की फिर शव को रीवा में फेंक दिया.
Prayagraj Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूमनगंज थाना पुलिस ने 27 साल के फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं, बल्कि आलोक के जिगरी दोस्तों ने ही अंजाम दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद भी आरोपी आलोक के महंगे आईफोन से उसकी गर्लफ्रेंड से लगातार 20 दिनों तक चैट करते रहे, ताकि किसी को उसकी मौत का शक न हो. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

