लेटेस्ट न्यूज़

Gonda Weather News Today: गोंडा में गर्मी और उमस का डबल अटैक, 37°C के पार पहुंचा पारा, राहत भरी बारिश का इंतजार

Gonda Weather News: गोंडा में तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. भीषण गर्मी का असर जनजीवन और खेती-किसानी दोनों पर पड़ रहा है. लोग अब राहत देने वाली बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

गोंडा में गर्मी और उमस का डबल अटैक, 37°C के पार पहुंचा पारा, राहत भरी बारिश का इंतजार
गोंडा में गर्मी और उमस का डबल अटैक, 37°C के पार पहुंचा पारा, राहत भरी बारिश का इंतजार
social share
Google CTA

Gonda News: जिले में गुरुवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वातावरण में नमी अधिक होने से उमस का असर पूरे दिन बना रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले. बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली.