लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में इन लोगों के खाते में आएगी मोटी रकम, घर में बच्चा पैदा होने पर ₹50000 तक देगी सरकार

UP Govt Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार की 'मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना' पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों को गर्भावस्था, प्रसव और बच्चों के जन्म पर आर्थिक सहायता देती है. योजना के तहत पुरुष श्रमिक की पत्नी के प्रसव पर ₹6,000, बेटे के जन्म पर ₹20,000 और बेटी के जन्म पर ₹25,000 की सहायता मिलती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Govt Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के उन परिवारों के लिए शानदार योजना शुरू की है, जो दिन-रात मेहनत करके गगनचुंबी इमारतें और सड़कें बनाते हैं. इस योजना का नाम 'मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना' है. इस योजना के जरिए यूपी सरकार निर्माण कार्यों में लगे पंजीकृत मजदूरों (लेबर कार्ड धारकों) के घरों में किलकारियां गूंजने पर सीधे बैंक खाते में मोटी आर्थिक मदद भेज रही है.