लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon: गोरखपुर से लखीमपुर तक... आज यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, 7 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान!

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से 17 जुलाई से प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह से ही चिपचिपी गर्मी ऐसी हालत कर देती है कि पंखे-कूलर भी फेल नजर आने लगते हैं, लेकिन यूपी वालों के लिए अब राहत की एक बड़ी खबर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो 17 जुलाई से राज्य के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है.