भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे... कौन हैं मौलाना जरजिश अंसारी जिन्होंने दिया ये विवादित बयान?
Maulana Jarjish Ansari Controversy: भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में मौलाना जरजिश अंसारी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है. वायरल वीडियो के बाद हिंदू संगठनों और संतों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Maulana Jarjish Ansari Controversy: सनातन धर्म की आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना जरजिश अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है. विभिन्न हिंदू संगठनों और संतों द्वारा जताए गए कड़े विरोध के बाद पुलिस ने यह कानूनी कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.
