लखनऊ वालों को गर्मी से बड़ी राहत...आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट!
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से उमस और तेज गर्मी का सामना कर रहे शहरवासियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने मौसम तंत्र की सक्रियता के कारण लखनऊ में बादलों का डेरा रहेगा और आंधी-बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है.
