NEET UG Result 2026: नीट यूजी में यूपी के आर्यन दुबे को मिली 7वीं रैंक, सिर्फ UP से 1.7 लाख स्टूडेंट्स हुए पास
NEET UG Topper 2026: NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया.जबकि यूपी के आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की. जानें टॉपर्स, कटऑफ, काउंसलिंग और जरूरी अपडेट.
ADVERTISEMENT

NEET UG Topper 2026
NEET UG Topper 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस साल की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने टॉप किया है. वहीं उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
