पति और दो बेटों को खोने का दर्द! तमिलनाडु से आईं 80 साल की महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को दिया 3.5 करोड़ रुपये का दान
Varanasi News: तमिलनाडु की 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर में 3.5 करोड़ रुपये का दान दिया. 2 करोड़ रुपये चढ़ावे में, 1 करोड़ अन्न क्षेत्र के लिए और 25 वर्षों तक रुद्राभिषेक की भी व्यवस्था की.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
एक ओर अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर दिया है, वहीं दूसरी ओर वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से आस्था की एक ऐसी मिसाल सामने आई है जिसने शिवभक्तों का विश्वास और मजबूत कर दिया है. तमिलनाडु से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आईं 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने मंदिर प्रशासन को कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये का दान देकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. यह राशि उन्होंने अपने दिवंगत दोनों बेटों की स्मृति में बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित की है.
