7 बच्चों की मां को दिल दे बैठा समधी! कौशांबी में बहू के पिता संग फरार हुई सास, अब रो रहा पति!
Kaushambi News: कौशांबी में सात बच्चों की मां के लापता होने का अनोखा मामला सामने आया है. पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसका समधी बहला-फुसलाकर ले गया. पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश और मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में लक्ष्मी और उनके पति इंद्रराज
Kaushambi News: देश-दुनिया में प्रेम प्रसंग के तमाम मामले आपने अब तक सुने होंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक इंद्रराज नाम के शख्स ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी लक्ष्मी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है जो सात बच्चों की मां है. लेकिन इस कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को कोई और नहीं बल्कि उसका अपना समधी ही बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. यह अनोखा मामला कोखराज थाना क्षेत्र में इन दिनों भारी चर्चा और गॉसिप का विषय बना हुआ है.
